{"_id":"617998060d0a86527b15d691","slug":"fake-police-arrested-lit-car-recovered-basti-news-gkp4144721143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दरोगा गिरफ्तार, बत्ती लगी कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दरोगा गिरफ्तार, बत्ती लगी कार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दरोगा गिरफ्तार, बत्ती लगी कार बरामद
पुलिस टीम पर कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप
एसओजी की मदद से हर्रैया पुलिस ने पकड़ा
हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने फर्जी दरोगा बनकर धोखाधड़ी करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लाल-नीली बत्ती लगी कार बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि रोकने पर आरोपित ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने थाने में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रभारी निरीक्षक हर्रैया पुलिसकर्मियों व एसओजी के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की टीम को मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति शातिर किस्म का ठग व चोर है। वह पुलिस की वर्दी पहन कर कार पर लाल-नीली बत्ती लगाकर चलता है। मंगलवार रात मुखबिर को साथ लेकर बड़हर कला के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। कुछ समय बाद एक लाल-नीली बत्ती लगी कार तेजी से आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए गाड़ी को घेर कर रोक लिया गया। कार में सवार सत्यम तिवारी निवासी खैरुद्दीन थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। कार में पुलिस की वर्दी, बैग व अन्य सामग्री के अलावा एक वायरलेस सेट मोटरोला, एक वायलेस सेट आईकॉम मय चार्जर और बीएसएफ का परिचयपत्र कवर व फर्जी कागजात बरामद किया गया। टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी मृत्युंजय पाठक, एसएसआई कन्हैया पांडेय, एसआई सुनील कुमार गौड़ थाना हर्रैया, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, आरक्षी अजय कुमार यादव, आरक्षी विजय यादव, अभिषेक तिवारी, विरेंद्र कुमार, आरक्षी विश्वजीत विश्वकर्मा शामिल रहे।