फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fake currency printing case exposed in Nepal, two arrested including a youth from Kakrahwa

Basti News: नेपाल में नकली नोट छापने का खुलासा ककरहवा के युवक समेत दो गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fake currency printing case exposed in Nepal, two arrested including a youth from Kakrahwa
खुनुवां/कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के रुपन्देही जिले में पुलिस ने नकली नेपाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें नकली नेपाली मुद्रा और छपाई करने वाली मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इस कारोबार में लिप्त सिद्धार्थनगर निवासी अब्दुल हमीद और रुपन्देही के मसिना निवासी अनिल पासी को पकड़ा। हमीद ककरहवा बाॅर्डर के झंगटी गांव निवासी बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने की पूरे दिन ककरहवा में चर्चा रही। हालांकि, जानकारी ली गई तो यहां पर उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वहीं, परिवार के लोग इस बात से अनजान हैं। जांच में और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद के अनुसार, लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार होने की गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। 22 मई की रात करीब 11:15 बजे छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में इनकी पहचान भारत के सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा के बगल के गांव झंगटी निवासी अब्दुल हमीद और रुपन्देही जिले के लुंबिनी सांस्कृतिक नगरपालिका नंबर 11 मसिना निवासी अनिल पासी उर्फ विक्की के रूप में हुई। छापामारी में आरोपियों के पास से 500 नेपाली रुपये के 30 नकली नोट, कुल 15 हजार नेपाली रुपये की नकली मुद्रा बरामद की गई।
इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए जा रहे सात थान नेपाली 500 के अध छपे नोट, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक मॉनिटर, चार रिम कागज, दो मोबाइल फोन और एक कैंची भी बरामद की गई।

जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है। नोट कहां खपाते थे और इनके नेटवर्क में कौन लोग शामिल हैं, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जांच में और लोगों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed