फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Faith has to offer water to the sun worship

आस्था के अर्घ्य से की गई सूर्य की पूजा

Sun, 06 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 06 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Faith has to offer water to the sun worship
छठ
छठ घाटों पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने शाम को शहर के निर्मली कुंड और कुआनो नदी के तट अमहट घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। देर रात महिलाओं ने पूजन अर्चन कर कोसी पूजा की। 
विज्ञापन


पुत्र प्राप्ति और मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने जिले में कई स्थानों पर नदी, तालाब में खड़े होकर छठ मइया की आराधना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए तन-मन की शुद्धता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंगल गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों के आस-पास मेले जैसा दृश्य नजर आया। आस्था के इस विहंगम नजारे को लोग कैमरे में कैद करते रहे।
विज्ञापन


चार दिवसीय छठ व्रत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ ही शुरू हो चुका है। शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इसके बाद से ही प्रथम अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ था। दिन भर घर में पूजन सामग्री तैयार करने के बाद अपराह्न से ही भक्तों की टोली छठ घाट की ओर कूच करने लगी थी। परिवार के पुरुष सदस्य सिर व कंधे पूजन सामग्री से भरी दौरी और ईख  लेकर आगे-आगे चल रहे थे तो उनके पीछे महिलाएं छठ के पारंपरिक गीत गुनगुनाती बढ़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटते हुए घर से छठ घाट तक की दूरी तय की। घाट पर पहले से तैयार वेदी की पूजा के बाद कलश और पूजन सामग्री रखकर महिलाएं नदी-तालाब में प्रवेश कर गई। हाथ जोड़कर छठ मइया और सूर्य देव की वंदना करती रही। शाम 5 बजे के बाद जैसे ही सूर्य देव अस्त होने के लिए बढ़े अर्घ्य का क्रम शुरू हो गया। अर्घ्य अर्पित करते हुए व्रती महिलाओं ने परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस पूजन को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग घाटों के आस-पास जमे रहे।  सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ के बाद छठ व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed