फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express trains late...passenger becomes support for local passengers

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनें लेट... लोकल यात्रियों के लिए पैसेंजर बना सहारा

Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Express trains late...passenger becomes support for local passengers
मौर्य एक्सप्रेस में धक्का- मुक्की के साथ चढ़ रहे यात्री।
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें चल रही निरस्त, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ट्रेनों के रद्द होने और विलंब से चलने के कारण यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। एक्सप्रेस और सुपरफास्ट से चलने वाले लोकल यात्रियों की भीड़ पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ गई है। शनिवार की सुबह 9:30 बजे भटनी-अयोध्या पैसेंजर में यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। बस्ती से गोरखपुर और गोंडा ड्यूटी करने वाले या पढ़ाई करने वाले पैंसेजर ट्रेन से आ-जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे मौर्य एक्सप्रेस के पहुंचने के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। मौर्य एक्सप्रेस के जनरल कोच में भारी भीड़ देख कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकें। आरक्षित कोच में वाॅशरूम के पास लोग खड़े होकर यात्रा करते नजर आए। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मोरध्वज, मनवर संगम एक्सप्रेस, आनंद विहार एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं कई ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को असुविधा का समाना करना पड़ा। स्टेशन पर बैठे यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, बरौन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मुज्जफरपुर क्लोन स्पेशल, बरौनी-नई दिल्ली समेत अन्य ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। पूछताछ काउंटर पर टिकट लेकर खड़े मनोज गुप्ता ने बताया कि मोरध्वज एक्सप्रेस से एक जनवरी का आरक्षित टिकट लिया हूं। शादी में जाना है। ट्रेन निरस्त का मैसेज आया है। परेशानी बढ़ गई है।
...
हमें कर्नाटक जाना है। मौर्य एक्सप्रेस पकड़ना था। मगर, भीड़ देखकर हिम्मत नहीं हुई। अब आगे कोई दूसरी ट्रेन पकड़कर यात्रा करूंगा। अचानक ट्रेन के निरस्त होने से समस्या बढ़ जा रही है।

श्याम कुमार, यात्री

..

मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने के लिए निकला। आरक्षित टिकट मिला नहीं तो सोचा कि जनरल में यात्रा कर लेंगे। मगर, भीड़ देखकर कोच में चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। अब दूसरे ट्रेन से यात्रा करेंगे।

-अर्जुन कुमार, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed