फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express trains continue to be delayed, passengers suffer in the cold

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, ठंड में यात्री परेशान

Mon, 19 Jan 2026 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Express trains continue to be delayed, passengers suffer in the cold
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।संवाद
बस्ती। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों के इंतजार में ठंड में स्टेशन पर यात्री परेशान हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

रेलवे समय सारिणी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 17 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को रात 12:30 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय था। लेकिन विलंब होने से यह ट्रेन रविवार की शाम 5 बजे के बाद स्टेशन पर आई।
विज्ञापन

नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की रात 11 बजे आने का समय था। मगर 15 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रविवार को दोपहर 3 बजे स्टेशन पहुंची।देहरादू-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9:30 घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:27 बजे पहुंचना था। लेकिन विलंब होने से शाम 4 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ एक्सप्रेस 3 घंटे, नई दिल्ली बरौनी क्लोन स्पेशल 9 घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस 3 घंटे, जननायक एक्सप्रेस 3 घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे, गोमती नगर दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 12 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे, मदार अमृत भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे, मोरध्वज एक्सप्रेस 5 घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटे और बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढे तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed