फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Express trains continue to be delayed, leaving passengers stranded on platforms in the cold.

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, ठंड में प्लेटफाॅर्म पर परेशान हो रहे यात्री

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Express trains continue to be delayed, leaving passengers stranded on platforms in the cold.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। ठंड के चलते यात्रियों को कई घंटे तक प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा। बृहस्पतिवार को जाने वाली नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से सात घंटे लेट है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का बृहस्पतिवार रात 11 बजे आने का समय है। सात घंटे लेट होने से यह ट्रेन अब शुक्रवार को करीब सुबह छह बजे के बाद आने की संभावना है। शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चल रही है। इस ट्रेन का रात को 8:20 बजे आने का समय था। लेट होने से ट्रेन को अब रात 12:30 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके अलावा जननायक एक्सप्रेस ढाई घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर दो घंटे, जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस 3:30 घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर-अंत्योदय एक्सप्रेस चार घंटे, लोहित एक्सप्रेस तीन घंटे और अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed