फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   exit from platform two and three

Basti News: प्लेटफार्म दो व तीन से बाहर निकलने में हो रही दिक्कतें... लिफ्ट नहीं बन पा रही सहारा

Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
exit from platform two and three
लिफ्ट संचालन के लिए कर्मी नहीं, बुजुर्ग व महिलाओं को होती है परेशानी
विज्ञापन

पैदल-चलते चलते थककर एफओबी पर बैठ जाते हैं बुजुर्ग यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर काम चल रहा है। लिहाज दोनों प्लेटफार्म से बाहर निकलने में बुर्जुर्गों, बच्चों व महिलाओं को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। फुट ओवरब्रिज संकरा होने के चलते ट्रेनें आने के समय इस पर चलने में परेशानी होती है।
स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर लिफ्ट लगाई गई है, जो यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज पर ले जाकर छोड़ती है। लेकिन इसके संचालन के लिए कोई कर्मी नियुक्ति नहीं है। जिससे प्लेटफाॅर्म पर बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को लिफ्ट का प्रयोग करने में दिक्कतें आती हैं। जब प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पहुंचने के समय भीड़ होती है तो लिफ्ट का प्रयोग महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे नहीं कर पाते हैं। इन प्लेटफॉर्म से एफओबी पर चढ़ने के लिए एस्केलेटर (स्व चलित सीढि़यां) नहीं बनाई गई हैं। जिससे सीढि़यों के सहारे ही चढ़ना पड़ता है।
विज्ञापन

...
थककर बैठ जा रहे बुजुर्ग यात्री
यात्रियों की सुविधा के लिए भले ही निर्माण कार्य चल रहा हो लेकिन प्लेटफार्म दो व तीन पर पहुंचने और यहां से बाहर निकलने के लिए बुजुर्ग यात्री थक जाते हैं। स्वचलित सीढि़यां स्टेशन के बाहर से एफओबी तक पहुंचाने के लिए लगी हैं। एफओबी पर चलकर प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर उतरने तक का सफर यात्रियों को खुद ही करना पड़ता है। जिससे बुजुर्ग यात्री थक कर एफओबी पर ही बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों में चढ़ने में होती है दिक्कतें
- अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जगह-जगह प्लेटफार्म पर निर्माण सामग्री रखी गई है। जब प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचती है तो हलचल शुरू हो जाती है। जल्दबाजी के चक्कर में तमाम यात्री गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed