फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Exhibition organized in mid-semester in college campus

Basti News: कॉलेज कैंपस में मध्य सत्र में लगा गई प्रदर्शनी, पढ़ाई प्रभावित और लग रहा जाम

Wed, 08 Nov 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Exhibition organized in mid-semester in college campus
शाम ढलने के बाद शहरवासियों की हो रही परेशानी, अगल-बगल की कॉलोनियों में रहना मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भीषण शोरगुल.., आसमान में अंधेरे को दूर तक चीरती हुई रंग-बिरंगी रोशनी के नीचे फूहड़ गीतों की तेज ध्वनि में बौछार हो रही है। भीड़ और वाहन की बंपर आवाजाही। न सुरक्षा के इंतजाम और न ही नागरिकों को सुव्यवस्थित करने का कोई उपाय है। सड़क पर जाम लग रहा है तो पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। भीड़ बढ़ने पर किसी के कान की बाली झटक ली जा रही है तो किसी के गले से सोने के चेन। यह दृश्य शिक्षा के आंगन शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज का है।
कुछ शहरियों का आरोप है कि कॉलेज काे मनोरंजन के बहाने साल में दो बार किराये पर दे दिया गया। जबकि शैक्षिक सत्र का यह मध्य काल चल रहा है। विद्यार्थियों की अर्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी होनी चाहिए। खेलकूद की गतिविधियां भी इसी समय होती है। मगर, जिम्मेदारों को इसकी परवाह नहीं है। पूरे परिसर में प्रदर्शनी की भारी भरकम संरचना खड़ी कर दी गई है। दिनभर प्रदर्शनी कर्मचारी और उनके परिवारों का चहल-पहल कॉलेज परिसर में बना रहता है।
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि बाहर से आए प्रदर्शनी के 100 से अधिक कर्मचारियों का डेरा जमने से कॉलेज के 1700 विद्यार्थियों का पठन-पाठन चौपट हो रहा हैं। लंच एवं आखिरी घंटी में उनके खेलकूद की गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं। इस मुद्दे पर विद्यालय प्रशासन एवं आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। प्रदर्शनी संचालकों की ओर से चढ़ावा चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन शायद इस बार भी हुआ है। तभी तो नवरात्र एवं दुर्गापूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के बीच मालवीय रोड पर यह प्रदर्शनी भीषण जाम का कारण कई- कई बन चुकी है। अब दीपावली, धनतेरस, छठ पूजा के समय फिर वही भीड़, वही जाम जैसी समस्या सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परिसर कॉलेज का, रस्सी से घेरकर बना लिया वाहन स्टैंड
कॉलेज परिसर के आधे से अधिक क्षेत्र में टीन और लोहे के सहारे प्रदर्शनी का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। बाकी जमीन को रस्सी से घेरकर दो और चार पहिया वाहनों का स्टैंड बना दिया गया है। यहां बाइक खड़ी करने पर 50 रुपये और कार खड़ा करने के लिए 150 रुपये वसूल किया जा रहा है। अवैध स्टैंड और प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर वसूली के लिए बाउंसर तैनात किए गए हैं।

प्रदर्शनी के भीतर महिला का चेन छीन ले भागा उच्चका
रविवार रात परिवार के साथ प्रदर्शनी देखने आई एक महिला हादसे का शिकार बन गई। भीड़ में वह घूम रही थी, इसी बीच उनके गले की सोने की चेन पर एक उच्चके ने हाथ साफ कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती उच्चका भीड़ में ही गुम हो गया। शोर मचने पर कुछ पुलिस कर्मी और प्रदर्शनी के जिम्मेदार पहुंचे। महिला को यह कहते हुए वापस भेज दिया कि जाइए पता लगाकर आपको बताया जाएगा।
...
अश्लील हरकतों का करना पड़ रहा सामना
प्रदर्शनी में आई कुछ महिलाओं ने बताया कि भीड़ के समय कुछ युवक उनके आगे-पीछे होकर अश्लील हरकत करते हैं। शोर मचाने पर भीड़ में ही इधर-उधर हो जाते हैं। यहां नागरिकों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। अधिक भीड़ बंटोरने पर ही घटनाएं हो रही हैं।
...
बैरिहवां चौराहे पर लग रहा जाम
प्रदर्शनी का प्रवेश द्वार मालवीय रोड स्थित बैरिहवा चौराहे की तरफ से बनाया गया है। शाम ढलने के बाद प्रदर्शनी में इसी रास्ते से भीड़ जा रही है। वाहनों की आवाजाही बढ़ने के चलते अक्सर यहां जाम लग रहा है। दुर्गा पूजा मेले के समय यहां रात भर जाम लग रहा था। यातायात एवं सिविल पुलिस वाहनों को निकलवाने में पसीना बहाती हुई नजर आई।
...
विद्युत सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं
प्रदर्शनी संचालकों की ओर से 20 किलोवाट का अस्थाई कनेक्शन लिया गया है। इससे बिजली चालित विभिन्न किस्म के झूले एवं रंग-बिरंगी लाइट व उपकरण संचालित किए जा रहे हैं। बिजली केबल जमीन पर ही दौड़ाया गया है। इससे प्रदर्शनी कर्मचारियों एवं यहां आने वाले नागरिकों के साथ अनहोनी की आशंका बनी रहती है। यदि कहीं केबल में कट हुई तो भीड़ में स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।
...
मोहल्ले में प्रदर्शनी लगने से रात की नींद गायब हो गई है। वहां हो रहे धूम-धड़ाम की आवाज घर के भीतर तक आ रही है। प्रदर्शनी को आबादी क्षेत्र से दूर लगाना चाहिए।
अमित पांडेय, बैरियहवा
...
घनी आबादी के बीच प्रदर्शनी लगाने की अनुमति ही नहीं दी जानी चाहिए। हम लोगों की रात खराब हो रही है। बच्चों की पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है। छमाही परीक्षा का समय चल रहा है।

धर्मेंद्र चौधरी, बैरियहवा।
...
नागरिकों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रदर्शनी के संचालन का जिम्मा संभाल रहे जितेंद्र ने बताया कि प्रदर्शनी में नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की मौजदूगी रहती है और हमारे बाउंसर भी रहते हैं। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही प्रदर्शनी लगाई गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीराम बसंल ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
...
कोट
कॉलेज की संस्तुति पर ही प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दी गई है। यदि इससे नागरिकों या बच्चों को दिक्कत हो रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed