{"_id":"6af08c126c4451bb70014cec","slug":"examination-centers-will-be-verified-a-team-will-ensure-that-arrangements-are-in-proper-order-basti-news-c-207-1-bst1001-171376-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परीक्षा केंद्रों का होगा सत्यापन...व्यवस्था दुरुस्त कराएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परीक्षा केंद्रों का होगा सत्यापन...व्यवस्था दुरुस्त कराएगी टीम
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद से निर्धारित 127 परीक्षा केंद्रों की अब अंतिम रूप से सत्यापन कराया जाएगा। विभाग की इसकी तैयारी शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की टीम गठित की जा रही है। प्रत्येक टीम को विद्यालयों की जिम्मेदारी दी जाएगी। यह टीम परिषद के मानकों की जांच करेगी।
इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या 74 हजार है। इनके लिए 401 माध्यमिक विद्यालयों में से 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि इन केंद्रों पर 97 आपत्तियां प्राप्त हुई है। जिला स्तरीय समिति की ओर से निस्तारण करके रिपोर्ट परिषद को भेज दिया गया है। 37 केंद्र इस बार मानक से अधिक दूरी पर बताए जा रहे हैं। जिला स्तरीय समिति की ओर से कुछ केंद्रों के फेरबदल की भी संस्तुति की गई है। अभी केंद्रों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
दिवाली बाद विभाग ज्यादातर केंद्रों का अंतिम रूप से सत्यापन कराने की तैयारी में है। ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह का व्यवधान न होने पाए। केंद्रों पर परिषद के मानक के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, वाई फाई की सुविधा, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था जैसे जरूरी मानक का पड़ताल किया जाएगा। यदि कहीं कोई कमी मिलती है तो उसे समय रहते दुरुस्त कराया जाएगा। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह से परीक्षा केंद्रों के सत्यापन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों से मानक का पालन कराने की लिखित आश्वासन लिया जाएगा। ताकि बाद में यदि कोई कमी पाई जाए तो संबंधित की जवाबदेही तय हो सकें।