फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ex Pramukh husband died

जानलेवा हमले में घायल पूर्व प्रमुख पति की लखनऊ में मौत

Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ex Pramukh husband died
जानलेवा हमले में घायल पूर्व प्रमुख पति की लखनऊ में मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती )। आठ दिन पहले दो जनवरी को कस्बे में हुए जानलेवा हमले में घायल महादेवा निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेन्द्र सिंह की सोमवार को लखनऊ के सहारा हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली, थाना लालगंज के साथ ही आधा दर्जन थानों की फोर्स महादेवा पहुंच गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। नामजद सात आरोपितों में से छह को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य नामजद आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। कुछ अज्ञात की भी पुलिस को तलाश है। जितेंद्र सिंह पर देईसांड़ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य स्थल से लौटते समय हमला हुआ था। कार में उनके साथ केवल चालक था।
विज्ञापन

नगर पंचायत बनकटी के पुराने थाना मोड़ के पास पीछे से चार पहिया वाहन और बाइक से आए हमलावरों ने गाड़ी आगे लगाकर उन्हें रोक लिया था। दरवाजा न खोलने पर बैट मारकर कार का शीशा तोड़ा और उन्हें बाहर खींच लिया था। हॉकी, डंडा व बैट से हुए हमले में उन्हें गंभीर चोट आई। बेहोशी की हालत में उन्हें पीएचसी बनकटी लाया गया, जहां से इलाज के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होता देख उन्हें यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बाद में घायल के भतीजे रामायण सिंह निवासी महादेवा की तहरीर देकर बताया था कि पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से हमला किया था। चोट लगने से वह बेहोश हो गए। बीच बचाव करते समय उन्हें भी मारापीटा था। गले में पहनी सोने की चेन, मोबाइल व ड्राइवर का मोबाइल लेकर चले गए थे। पुलिस ने आरोपी मोनू पाल, गब्बर पाल, पीयूष पाल, आकाश पाल, शनि पाल, विवेक पाल और पुनीत पाल निवासी भरवलिया थाना लालगंज व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, छिनैती, सेवन सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें मोनू पाल को छोड़कर बाकी सभी नामजद छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बड़ी संख्या में लोग ढाढस बंधाने उनके घर पहुंचे। जिनमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर, विवेकानंद शुक्ला, अरुण कुमार पांडेय, डॉ.आरपी शुक्ला, जगदंबा शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला, राम प्रकाश तिवारी, रामवृक्ष चौधरी, बबलू दुबे, राजेंद्र चौधरी आदि ने शोक-संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed