फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Everyone's eyes were filled with mourning of wife and children

Basti News: पत्नी व बच्चों के विलाप से भर आईं सबकी आंखें

Sun, 02 Jul 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Everyone's eyes were filled with mourning of wife and children
बस्ती। शहर के मड़वानगर निवासी संविदा लाइनमैन राजेंद्र चौधरी के घायल होने की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पति को देखकर संजू बदहवास हो गईं। बच्चों और राजेंद्र की पत्नी संजू का क्रंदन देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद हर किसी की आंखें डबडबा आईं। राजेंद्र घर में अकेले कमाने वाले थे, बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र 2005 से बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहे थे। शुक्रवार को हर सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। परिजनों को क्या पता कि यह उनका आखिरी दिन होगा। घर के कमाऊ पूत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी, 12 वर्षीय बड़ा बेटा माेनू और सात वर्षीय छोटा बेटा निशांत की चीख पुकार से हर किसी की आंखें भर आईं। उनकी पत्नी संजू रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं। परिजन लगातार ढांढस बंधाते रहे। राजेंद्र के भतीजे अंकुर चौधरी ने बताया कि वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed