फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Evaluation of UP Board copies completed before time

Basti News: समय से पहले यूपी बोर्ड की काॅपियों का मूल्यांकन पूरा

Sat, 30 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 30 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of UP Board copies completed before time
अंतिम दिन 33458 काॅपियों की जांच की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पांच लाख 81 हजार 885 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ ही जिले में चार केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुक्रवार को पूरा हो गया। अंतिम दिन 33458 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यह कार्य 31 मार्च तक पूरा होना था।
16 मार्च से जिले के चार मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज और जीआरएस इंटर काॅलेज में शुरू हुआ था। पहले ही दिन से परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक की अनुपस्थिति का जो दौर शुरू हुआ वह शुक्रवार का अंतिम दिन भी जारी रहा। 850 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय इंटर काॅलेज में 11508, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में 9244, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज 7025 और जीआरएस इंटर काॅलेज में 5681 काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो गया। जो परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक इस दौरान अनुपस्थित रहे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed