{"_id":"6865900d834422889d0434d0","slug":"encroachment-on-drains-heaps-of-garbage-in-the-village-basti-news-c-207-1-bst1004-139334-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नालियों पर अतिक्रमण, गांव में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नालियों पर अतिक्रमण, गांव में गंदगी का अंबार
Thu, 03 Jul 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। साऊंघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसा लालशाही में गंदगी का अंबार है। गांवों में बनीं नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। गांव वालों ने बताया कि कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर नाली को अवरुद्ध कर दिया है।
गांव के मनोज कुमार ने बताया कि जलनिकासी नहीं हो पाने से गांव में गंदगी फैली हुई है। अशोक कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए समाधान दिवस में डीएम को पत्र दिया था। आदेश भी हुआ है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पांच पुरवा के गांव में एक सफाई कर्मी नियुक्त है। उस पर पंचायत भवन, दो विद्यालय, सार्वजनिक शौचालय तथा सभी नालियों की सफाई की जिम्मेदारी है। एडीओ पंचायत सुवाष चंद्र ने बताया कि जांच कर आवश्यकतानुसार सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। संवाद