फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   employment mela

Basti News: रोजगार मेला में 120 बेरोजगारों का हुई लिखित परीक्षा व साक्षात्कार

Fri, 28 Jul 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
employment mela
बस्ती। कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह के परिसर में प्रद्युमन सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान आफ फार्मेसी कॉलेज में शुकवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में 120 युवाओ ने भागीदारी निभाई। इन सभी की ऑन लाइन लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद सभी का साक्षात्कार भी हुआ। इन सभी का डाटा कंपनी को टीम ने भेज दिया है।
विज्ञापन

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिष्ठित कंपनी जॉयडस ने शिक्षण संस्थान संसारपुर में शिविर आयोजित कर कैंपस चयन किया। इस परीक्षा में जिले भर के बी फार्मा, डी फार्मा एव बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर चुके बेरोजगार युवाओं को मौका मिला। कंपनी की एचआर.अनुपमा प्रधान, महिपाल सिंह व सूरज कुमार ने विभिन्न संस्था से आए हुए प्रतिभागियों का की परीक्षा ली। निशुल्क चयन में कंपनी की ओर से मानकों को पूरा करने वालों को रोजगार दिया जाएगा। कंपनी की एचआर हेड अनुपमा प्रधान ने कहा कि लिखित व साक्षात्कार के बाद सभी परीक्षार्थियों का डाटा आन लाइन कंपनी को भेजा गया है। वहां से चयन कर परीक्षार्थियों को सूचना भेजी जाएगी। इस मौके पर डायरेक्टर ओम नारायण सिंह , सीईओ अंशु सिंह गौतम, डॉ. निलेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed