फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Embankments will be safe with Rs 25 crores.

Basti News: 25 करोड़ से तटबंध होंगे सुरक्षित... टलेगा बाढ़ व कटान का खतरा

Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Embankments will be safe with Rs 25 crores.
मानसून सत्र में तीन ब्लॉक के लोगों को झेलनी पड़ती है बाढ़ की विभीषिका
विज्ञापन

78.650 किमी के दायरे में सरयू नदी के तट पर बनाए गए हैं तटबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू नदी की बाढ़ से तटबंधों को बचाने के लिए सरकार ने 25 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं की मंजूरी दी है। परियोजना में स्पर निर्माण, डैंपनर, पुनर्स्थापना, रेगुलेटर आदि बनाए जाएंगे। इन कार्यों को मानसून से पहले पूरा कराना है।
बरसात के चार महीने दुबौलिया, विक्रमजोत व कुदरहा (आंशिक) ब्लॉक के लिए मुश्किलों भरा होता है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद तटबंधों के आसपास रहने वालों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बाढ़ के चलते तटबंध कमजोर होकर कटने लगते हैं। 2018-19 में दुबौलिया का अति संवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर कटते-कटते बचा था। तब चांदपुर के लोगों को विस्थापित करना पड़ गया था। तमाम परेशानियों के बाद बाढ़ खंड तटबंध बचाने में कामयाब हो पाया था।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में स्थलीय निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों से मिलकर बाढ़ से स्थायी निजात का आश्वासन दिया था। सीएम के निर्देश पर बाढ़ खंड ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। स्वीकृति हुईं सातों परियोजनाओं से तटबंधों को मजबूती मिलेगी और लोगों को बाढ़ की विभीषिका भी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परियोजना के तहत कराए जाएंगे यह कार्य
स्वीकृत हुई परियोजना में सभी तटबंधों पर कार्य कराया जाना है। विक्रमजोत ब्लॉक के लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध पर 0.950 किमी पर एक स्पर, विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर 9.00 से 9.300 किमी तक रिवेटमेंट, लांचिंग एप्रेन व स्लोप पिंचिग के पुनर्स्थापना का काम होगा। विक्रमजोत-धुसवा तटबंध पर सुरक्षा के लिए 13.025 किमी, 13.285 किमी एवं 13.440 किमी पर कटर का निर्माण कराया जाएगा। दुबौलिया ब्लाॅक के कटरिया-चांदपुर तटबंध पर 1.885 किमी व 2.050 किमी पर दो स्पर का निर्माण, कटरिया चांदपुर पर 5.335 किमी पर क्षतिग्रस्त स्पर के पुनर्स्थापना कार्य होगा। गौरा सैफाबाद तटबंध पर सुरक्षा के लिए 2.300 किमी व 3.600 पर दो डैंपनर एवं रिवेटमेंट निर्माण, 4.200 किमी पर एक स्पर के पुनर्स्थापना का काम होगा।

...
78.650 किमी का है तटबंधों का दायरा
- जिले में सरयू नदी के किनारे से करीब 78.650 किमी का तटबंध बनाया गया है। इसे बाढ़ खंड आठ भागों में विभाजित कर तटबंधाें की देखरेख करता है।

तटबंध किमी
लोलपुर-विक्रमजोत 7.950
कचरिया-चांदपुर 5.400
चांदपुर-गौरा 1.800

सैफाबाद-कलवारी 5.800
गौरा-सैफाबाद 13.400

विक्रमजोत-धुसवा 13.500

काशीपुर-कटारिया 11.500
कलवारी-रामपुर 19.300
...
कोट

शासन से 25 करोड़ की सात परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। कार्य शुरू कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी। -दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed