फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   eligation

कड़सरी मिश्र में प्रधान प्रतिनिधि पर शौचालय का धन हड़पने का आरोप

Tue, 14 Jun 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
eligation
कड़सरी मिश्र में प्रधान प्रतिनिधि पर शौचालय का धन हड़पने का आरोप
विज्ञापन

कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र का मामला, 150 ग्रामीणों के शौचालय की रकम का कराया भुगतान
गांव के लिए पास कराए 242 शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के कड़सरी मिश्र गांव में निर्माण कार्यों में गड़बड़झाला के अलावा शौचालय में भी खेल हुआ है। यहां प्रधान प्रतिनिधि ने रसूख के दम पर 242 शौचालय पास कराए और करीब छिटपुट को छोड़ करीब 150 ग्रामीणों के शौचालय की दोनों किस्तें हड़प ली। इसका खुलासा आईजीआरएस पोर्टल पर ग्रामीणों ने लवकुश के साथ की है। हालांकि तत्कालीन डीएम सौम्या अग्रवाल ने इस मामले में भी जांच का निर्देश दिया था, मगर कार्रवाई नहीं हो पाई है। इतना जरूर है कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत को करीब छह माह से अधिक का समय बीत गया है। जांच रिपोर्ट पहुंचने की पुष्टि जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह ने की है।
कुदरहा ब्लॉक में एक के बाद एक घपले के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार शौचालय घोटाला तब सामने आया, जब ग्रामीण एकत्रित होकर शौचालय न मिलने की शिकायत किए। गांव के रामदीन ने बताया कि उनके परिवार में तीन शौचालय मिला था, मगर उसकी एक पाई भी उनके हाथ मे नहीं आई। आरोप लगाया कि प्रधान प्रतिनिधि रमेश चौधरी ने स्वयं चेक काटकर अपने खाते से धन का भुगतान करा लिया। इसी प्रकार गांव के त्रिभुवन, मीना, विजय कुमार, जोखू, राम स्वरूप सहित गांव के कई लोग अब तक शैचालय का धन नहीं पा सके हैं। ग्रामीण लवकुश का आरोप है कि धन की बंदरबांट में कुछेक राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल हैं, जिनके दम पर इस पूरे मामले को अब तक दबाए रखा गया है। कहा कि ग्रामीणों के शौचालय का धन हड़पने वाले प्रधान प्रतिनिधि को एक दूसरे ब्लाक में भी अपनी पहुंच के बल पर कब्जा जमाकर काम कर रहे हैं। वहां जांच हो जाए तो कई मामले सामने आएंगे।
विज्ञापन

--------
बोले प्रधान प्रतिनिधि
कड़सरी मिश्र के प्रधान प्रतिनिधि रमेश चौधरी ने कहा कि शौचालय में गड़बड़झाला उन्होंने नहीं ब्लॉक के जिम्मेदारों ने किया है। ग्रामीणों का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बोले डीपीआरओ
डीपीआरओ शिवशंकर सिंह ने कहा कि उस गांव की जांच के लिए डीआईओएस व पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर लगाए गए थे। रिपोर्ट आ गई है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed