{"_id":"62d5af27bbbe3e2c4205d857","slug":"electricity-found-after-24-hour-basti-news-gkp4441439177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे बाद मेडिकल कॉलेज को मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे बाद मेडिकल कॉलेज को मिली बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे बाद मेडिकल कॉलेज को मिली बिजली
- रविवार दिन में तीन बजे 33 केवी केबल में आई थी गड़बड़ी
- जमीन के अंदर केबल होने के कारण फाल्ट ढूंढने में करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में रविवार दिन में तीन बजे गुल हुई बिजली सोमवार शाम पांच बजे बहाल हुई। इस बीच बिजली कटने से मेडिकल कॉलेज के छात्रों और स्टाफ को रातभर जागकर बितानी पड़ी।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज के पास रविवार को जेसीबी से खुदाई की गई थी। जिससे कॉलेज की 33 केवी लाइन की केबल में शाम तीन बजे से गड़बड़ी आ गई। आनन फानन में कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। मौके पर मय टीम पहुंचे अवर अभियंता ने फाल्ट ढूंढकर लाइन ठीक किया। फिर करीब 20 मिनट बाद दोबारा गड़बड़ी हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद फाल्ट ठीक नहीं हुआ तो लाइन स्टाफ ने रात में काम बंद कर दिया। सोमवार सुबह दस बजे से फाल्ट ढूंढने के लिए लाइनमैन जुट गए। तीन बजे जाकर फाल्ट मिला। इसे ठीक करने में ही घंटेभर लग गए। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महसों अवर अभियंता अभिषेक चंद्र ओझा ने बताया कि 33 केवी केबल करीब साढ़े तीन सौ मीटर लंबा है। केबल जमीन के अंदर है और ऊपर से पक्की सड़क है। ऐसे में फाल्ट ढूंढने में अधिक समय लग गया। सोमवार शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।