{"_id":"6526f288e63fb14f7d019274","slug":"electricity-crisis-deepens-again-in-festive-season-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5598-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्योहारी सीजन में फिर गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्योहारी सीजन में फिर गहराया बिजली संकट
Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीक ऑवर में 190 व सामान्य घंटों में 165 मेगावाट खपत हो रही बिजली
उत्पादन प्रभावित होने के चलते हफ्तेभर तक बना रहेगा बिजली संकट
ग्रामीण इलाकों का चार से पांच घंटे कम मिल रही आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बिजली का संकट गहराने लगा है। प्रदेश की कई यूनिटों में अचानक आई खामियों के चलते ग्रामीण इलाकों में पांच घंटे तक की कटौती करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में कम से कम हफ्तेभर तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। यह कटौती शाम छह से शुरू होती है।
हर साल अक्तूबर माह में बिजली उत्पादन इकाइयों की मरम्मत व रखरखाव का कार्य कराया जाता है। ऐसे में छह यूनिटों से उत्पादन बंद किया गया। इसी बीच सोमवार को अचानक छह अन्य यूनिटों में तकनीकी और अन्य गड़बड़ियां सामने आईं तो ग्रिड में कुल 3054 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया।
उमस बढ़ने से बिजली खपत बढ़ी और जिले में पीक ऑवर में 190 मेगावाट तक की खपत बढ़ गई है। इससे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य ऑवर में जिले में 165 मेगावाट प्रति घंटे बिजली की खपत हो रही है।
विज्ञापन
...
कहां कितनी हो रही कटौती
ट्रांसमिशन प्रबंधन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे की तुलना में 13-14 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत में 21.30 घंटे की जगह 17-18 घंटे, तहसील मुख्यालय को 21.30 घंटे के बजाय 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि शहर को 24 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इस तरह देखा जाए तो चार से पांच घंटे तक आपूर्ति कम की जा रही है। दूसरी तरफ लोकल फाल्ट पहले जैसा ही बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण इलाके को बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
...
कोट
बिजली उत्पादन इकाइयों में खराबी के चलते ग्रिड में बिजली की कमी बनी हुई है। यही कारण है कि सारनाथ से आपात रोस्टिंग का आदेश मिलते ही ग्रामीण और कस्बों की आपूर्ति रोकनी पड़ रही है। अभी हफ्तेभर तक यह स्थिति बनी रहेगी।
-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन