{"_id":"66808de30f73e49ac3009ef6","slug":"electricity-corporation-will-explore-possibilities-of-making-agricultural-feeder-basti-news-c-207-1-sgkp1004-119574-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कृषि फीडर बनाने की संभावनाएं तलाशेगा विद्युत निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कृषि फीडर बनाने की संभावनाएं तलाशेगा विद्युत निगम
Sun, 30 Jun 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद अधिकारी कर रहे हैं तैयारी
पहले से जिले में संचालित किए जा रहे 22 कृषि फीडर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में किसानों के नलकूप के लिए कृषि फीडर का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए विद्युत निगम जल्द ही सर्वे शुरू करा सकता है। शासन की मंशा है कि किसानों को सिंचाई के लिए अलग से फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति की जाए, ताकि उन्हें जरूरत के समय बिजली मिलती रहे।
जानकारी के अनुसार, सरकार किसानों को सिंचाई के लिए निशुल्क बिजली आपूर्ति कर रही है। इस योजना में पुराने नलकूप उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने के बाद से लाभ मिल रहा है। जबकि नए नलकूप उपभोक्ताओं को बिना पंजीकरण के ही योजना का लाभ मिल रहा है। किसान संगठन लंबे समय से अलग फीडर बनाकर सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार, जिले में नए फीडर बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इसके लिए निगम सर्वे कराएगा।
...
22 कृषि फीडर से हो रही बिजली आपूर्ति
जिले में फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत निगम पहले से ही 22 कृषि फीडर बनाकर बिजली आपूर्ति कर रहा है। यह फीडर बभनान, हर्रैया, दुबौलिया, सदर आदि क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इनके सहारे सिंचाई के लिए करीब 10 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा रही है। संवाद