{"_id":"6897aae7ea246cdbfb02ebad","slug":"electricity-corporation-summoned-the-list-of-sub-stationsmonitoring-will-increase-basti-news-c-207-1-bst1005-141757-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिजली निगम ने तलब की उपकेंद्रों की सूची...बढ़ेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिजली निगम ने तलब की उपकेंद्रों की सूची...बढ़ेगी निगरानी
Sun, 10 Aug 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में महत्वपूर्ण अवस्थापनाओं से जुड़े बिजली उपकेंद्रों की निगरानी शुरू हो गई है। क्षमता, संचालन समेत अन्य बिंदुओं पर सूचना मांगी जा रही है। जिले में स्थापित ऐसे उपकेंद्र जो संवेदनशील अवसंरचना, भवनों जैसे रेल, अस्पताल, डिफेंस, सरकारी कार्यालय व भवनों से जुड़े हैं, उसकी सूची तलब की गई है।
शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत वितरण खंडों से सूचना मांगी गई है। जिसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम से जारी सूचना में बताया गया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कैली से मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई कैली संचालित है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती से रेलवे स्टेशन और पशु अस्पताल संचालित है।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गिदही से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और टीबी अस्पताल संचालित है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से जिला न्यायालय बस्ती, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस लाइन, कोषाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन, कमिश्नर कार्यालय संचालित है।
विज्ञापन
इसी प्रकार विद्युत वितरण खंड तृतीय की ओर से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्वतंत्र रामपुर से संचालित मेडिकल कॉलेज प्रशासनिक भवन रामपुर को शामिल किया है। इसी प्रकार विद्युत वितरण खंड द्वितीय से सीएचसी-पीएचसी समेत तहसील आदि का विवरण मांगा गया है। विद्युत वितरण खंड हर्रैया से भी सूचना मांगी गई है। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल बस्ती इं. रणजीत चौधरी का कहना है कि प्रबंधन की ओर से जो सूचना मांगी गई है उसे भेजा जा रहा है। संवेदनशील उपकेंद्रों को चिह्नित किया गया है। संवाद