{"_id":"630511a97c54a142c17fdb60","slug":"electricity-corporation-s-junior-engineer-arrested-for-taking-bribe-of-50-thousand-rupees-basti-news-gkp447994533","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम का अवर अभियंता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम का अवर अभियंता गिरफ्तार
विज्ञापन
महराजगंज : बिजली विभाग के जेई राघवेंद्र प्रताप को धूस लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार। संवा
- फोटो : BASTI
50 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली निगम का अवर अभियंता गिरफ्तार
मुंडेरवा (बस्ती)। बिजली निगम के अवर अभियंता को व्यावसायिक कनेक्शन देने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप के विरुद्ध गोरखपुर की भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई की टीम ने मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के दिकतौली निवासी दिवाकर विक्रम ने बताया कि वह गांव में आरओ प्लांट लगा रहे हैं। इसके लिए 45 केवीए के कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन के शुल्क की रसीद कटवाने के अलावा अन्य औपचारिकताएं पूरी कर चुके थे, किंतु मीटर से कनेक्शन जोड़ने के लिए विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप 50 हजार रुपये मांगने लगे। आजिज आकर उन्होंने 20 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई गोरखपुर में मामले की शिकायत कर दी।
दिवाकर की शिकायत पर मंगलवार को बस्ती पहुंची भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने अवर अभियंता को गिदही पॉवर हाउस के पास स्थित चाय की दुकान पर 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम आरोपी को मुंडेरवा थाने पर ले गई। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 188 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित, निरीक्षक शिव मनोहर यादव, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रभान मिश्र, विजय नारायन प्रधान, नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, आरक्षी चालक शैलेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।