{"_id":"664a63514acf942542090e34","slug":"election-today-in-gonda-alert-in-babhnan-basti-news-c-207-1-sgkp1004-117450-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोंडा में आज चुनाव, बभनान में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोंडा में आज चुनाव, बभनान में अलर्ट
Mon, 20 May 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 20 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
- शनिवार से ही बंद करा दी गई हैं शराब की दुकानें
- गोंडा जिले में पड़ता है बभनान कस्बे का आधा हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। 20 मई को गोंडा में पड़ने वाले मतदान को लेकर रविवार का बस्ती पुलिस व प्रशासन भी सक्रिये रहा। दरअसल, बभनान कस्बे का आधा हिस्सा गोंडा और आधा बस्ती में पड़ता है।
दोनों जनपदों की सीमा होने के कारण रविवार को कस्बे में पुलिस ने अभियान चलाकर सघन जांच किया। बस्ती डीएम के निर्देश पर कस्बे में स्थित सरकारी शराब की दुकानों को शनिवार से ही बंद करा दिया गया है। दिनभर पुलिस कस्बे में दबिश भी देती रही।
सीमा पर लगाए गए बैरियर पर आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी लेकर ही पुलिस ने जिले की सीमा में प्रवेश करने दिया। वहीं नगर पंचायत बभनान के विभिन्न वार्डों में स्थित होटल, धर्मशाला व ढाबों के आसपास पुलिस गस्त करती रही। उल्लेखनीय है कि कस्बे की चीनी मिल, करनपुर, जमुनहा व बभनान गांव का हिस्सा गोंडा में ही पड़ता है। जय देवी महिला महाविद्यालय में अर्ध सैनिक बल के जवानों को ठहराया गया है। बभनान बस्ती के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सीमा से लगे गोंडा जिले में सोमवार को मतदान होगा, ऐसे में कस्बे की सुरक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।