फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elected President of Abhay Primary Teachers Association

अभय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 15 Oct 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Elected President of Abhay Primary Teachers Association
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक के इकाई के पदाधिकारियों को दिलाई गयी शपथ। - फोटो : BASTI
अभय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बनकटी ब्लॉक का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी शुक्रवार को बनकटी बीआरसी पर आयोजित हुई। संगोष्ठी के दूसरे चरण में बनकटी ब्लॉक के पदाधिकारियों का चुनाव पर्यवेक्षक विजय प्रकाश चौधरी व चुनाव अधिकारी स्कन्द कुमार मिश्र की देखरेख में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से अभय सिंह यादव को अध्यक्ष, मो. इकबाल को कार्यवाहक अध्यक्ष, अब्दुल मारूफ खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा चन्द्रशेखर शर्मा को मंत्री चुना गया।
प्रथम सत्र में आयोजित अधिवेशन के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए शिक्षकों का एकजुट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया। अधिवेशन में शिक्षकों के अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर विमर्श हुआ।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव में रामरेखा चौधरी कोषाध्यक्ष, आदित्यनाथ त्रिपाठी संयुक्त मंत्री, मंजेश, नीलम, कृष्ण कुमार, राजमणि, सूर्यकान्त, अभिराम, मो. इश्तियाक, आशा त्रिपाठी, मुकेश बिन्द, कृष्ण बिहारी उपाध्यक्ष संध्या, रविप्रकाश, हर्षिता, राजकुमार, रुक्मिणी, बालकृष्ण, अवनीश, विकास, सत्येन्द्र, आशुतोष संगठन मंत्री, अंकिता, अभय, राघव प्रसाद, वाचस्पति, सौरभ, रामू कुमार, दिनेश, विपिन, विजय, मोनिका प्रचार मंत्री, रवि प्रताप अकाउंटेंट, हरेन्द्र यादव ऑडिटर, कृष्ण कुमार को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण शुक्ल, इं. अरविन्द पाल, बीईओ संतोष कुमार शुक्ल, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, रविचंद्र पांडेय, डॉ. अनिल मौर्या, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, पुष्पलता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed