{"_id":"66235c5f6cbafe4fca029200","slug":"elderly-woman-died-2-days-after-being-beaten-in-basti-police-caught-her-for-beating-her-released-her-2024-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब पीने के विवाद में हुई मारपीट, गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग महिला की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब पीने के विवाद में हुई मारपीट, गंभीर रुप से घायल बुजुर्ग महिला की हो गई मौत
Sat, 20 Apr 2024 11:42 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर बस्ती पुलिस और फोरेंसिंक विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के भदासी गांव में दो दिन पहले विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सीओ हरैया अशोक मिश्रा और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भदासी गांव में कलमपता निषाद पत्नी उदय निषाद और गांव के पूर्व प्रधान के बेटे शुभम निषाद के बीच 18 अप्रैल की रात शराब को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान शुभम निषाद ने लाठी डंडे और लोहे की सरिया से महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे कलमॉपता निषाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना फोन के जरिए हरैया पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। आरोपी को बुलवाकर थाने से उसे छोड़ दिया। मृतका के सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल महिला निराश होकर अपना इलाज करवा वापस घर लौट आई थी। इस दौरान तबीयत बिगड़ने से शनिवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन