{"_id":"6a91ddfef41c02e1850150a7","slug":"elderly-person-seeks-police-help-fearing-son-and-daughter-in-law-basti-news-c-207-1-bst1011-165381-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेटे-बहू से डरकर बुजुर्ग ने पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेटे-बहू से डरकर बुजुर्ग ने पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
कप्तानगंज। बेटे और बहू से परेशान एक बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस से मदद मांगी। मौके पर आई कप्तानगंज पुलिस उसे थाने ले आई। बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसे एक रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पत्नी की कई वर्ष पहले संक्रामक बीमारी से मौत हो गई थी। बुजुर्ग अकेले खेती-बारी करता है। करीब चार माह से उसका इकलौता बेटा और बहू उसे परेशान कर रहे थे। इससे नाराज होकर वह एक रिश्तेदार के घर रहने लगा था।
बृहस्पतिवार देर शाम बुजुर्ग अपने रिश्तेदार के साथ वायरलेस चौराहे पर आया था। इसी दौरान बेटे-बहू को इसकी जानकारी हो गई। दोनों बाइक से चौराहे पर पहुंचे और कुछ अन्य लोगों के साथ बुजुर्ग को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। इस पर बुजुर्ग ने विरोध करते हुए आसपास के लोगों से मदद मांगी और बेटे-बहू पर हत्या कर देने की आशंका जताई। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। संवाद