{"_id":"6a10aac5405bd787330c647f","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-sparks-outcry-basti-news-c-207-1-bst1006-159160-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, मची चीख-पुकार
Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम राजघाट में शुक्रवार को बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी ने बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजघाट निवासी 70 वर्षीय गंगा राम दिव्यांग थे। वह अक्सर गांव के बाहर स्थित एक मजार के पास दिनभर समय बिताते थे। परिजनों के अनुसार उनकी शादी नहीं हुई थी और वह अपने भाई कन्हैया के साथ ही रहते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह तेज धूप में चाय पीने के लिए पोखरनी चौराहे जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी के कारण उनकी जान गई है।