Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances, daughter-in-law alleges poisoning

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, बहू ने लगाया जहर देने का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances, daughter-in-law alleges poisoning
महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छतौरा निवासी सालिकराम (70) पुत्र स्व. स्वामीनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेटी सुनीता और दामाद दुर्वासा के साथ महादेवा चौराहे पर किराए के मकान में रह रहे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम सालिकराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेटी और दामाद उन्हें निजी वाहन से पहले निजी चिकित्सालय ले गए। लेकिन, स्थिति सामान्य न होने पर मेडिकल कॉलेज कैली में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब दामाद अंतिम संस्कार के लिए शव लालगंज घाट पर ले गए, तभी सालिकराम की बहू भानमती पत्नी रामवृक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

भानमती ने आरोप लगाया उनके ससुर को ननद और ननदोई ने साजिश के तहत जहर देकर मार डाला है। इसके बाद मामला पेंचीदा हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चर्चा है कि पैतृक संपत्ति को लेकर मृतक बेटी-दामाद और बहू में मतभेद चल रहा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed