{"_id":"6a23400e5d5eba84d00120dd","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-bike-basti-news-c-207-1-bst1006-160029-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पंडूल मार्ग पर मदनापुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान दुर्गा प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम ऐठी तिवारी के रूप में हुई है। बुजुर्ग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।