{"_id":"670f607a832da21423035b2d","slug":"elderly-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-basti-suicide-node-recovered-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरे मरने के बाद मेरी बेटी को न करें परेशान': लिखा अंतिम पत्र और झूल गए फंदे से- जानिए क्यों लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे मरने के बाद मेरी बेटी को न करें परेशान': लिखा अंतिम पत्र और झूल गए फंदे से- जानिए क्यों लगाई फांसी
Wed, 16 Oct 2024 12:13 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:13 PM IST
सार
मुअज्जम अली की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा है कि मेरी तबीयत खराब रहती है। दवा खाते-खाते तंग आ चुका है। अब मैं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरे बेटियों की कोई गलती नहीं और ना ही हमें कोई परेशान किया है। मेरे परिजनों को परेशान ना किया जाय तथा मेरे शव को परिजन को दे दिया जाए।
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपालपुर गांव में सुबह पांच बजे एक 75 वर्षीय वृद्ध का सरकारी नलकूप के बगल नीम की डाल से नायलान की रस्सी से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरिपालपुर गांव निवासी मुअज्जम अली का सुबह घर के सामने के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। घटना को लेकर सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर चौकी में इंचार्ज उमरिया राधा रमण यादव व चौकी इंचार्ज डेईडीहा प्यारेलाल ने पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य को जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मुअज्जम अली के छह बेटियां जरीना, नाजमा, फातमा, साजमा, हाजरा, साजरा बेटिया हैं। सभी का शादी विवाह हो चुका है। पत्नी की लगभग डेढ़ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मुअज्जम अली के साथ बेटी फातमा, साजरा रहती थीं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रात में भोजन कर सोये थे। पता नहीं कब उठकर फांसी लगा लिए। घटना को परिजनों को लेकर बुरा हाल है। शाम को तीन बजे मुअज्जम अली का शव पोस्टमार्टम हाउस से घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।
सुसाइड नोट में बीमारी की बात
फंदे से लटके मिले मुअज्जम अली की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा है कि मेरी तबीयत खराब रहती है। दवा खाते-खाते तंग आ चुका है। अब मैं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरे बेटियों की कोई गलती नहीं और ना ही हमें कोई परेशान किया है। मेरे परिजनों को परेशान ना किया जाय तथा मेरे शव को परिजन को दे दिया जाय।