{"_id":"5e03ac388ebc3e8803060cc0","slug":"ek-ki-maut-basti-news-gkp334703584","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से भिड़ी बस,एक की मौत,12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से भिड़ी बस,एक की मौत,12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के लिए खड़े ट्रक से भिड़ी बस, एक की मौत,12 घायल
कप्तानगंज(बस्ती)। फोरलेन पर पिकौरा सैनी गांव के पास सवारी से भरी बस बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई। बाइक को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे ढाबे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सहित 13 लोग घायल हो गए। घायलों में गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर जिले के निवासी शामिल हैं। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें बाइक चला रहे 20 वर्षीय संजय कुमार निवासी नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बुधवार को गोरखपुर से लखनऊ जा रही निजी बस के सामने पिकौरा सानी के पास अचानक बाइक आ गई। हड़बड़ी में बस चालक नियंत्रण खो बैठा और खडे़ ट्रक से टकरा गया। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 50 वर्षीय मुन्ना बाबा निवासी मध्य प्रदेश, 30 वर्षीय सदानंद नंदौर गोरखपुर, 38 वर्षीय शिवकुमार निवासी बखीरा जनपद संतकबीरनगर, 28 वर्षीय रंजू गुप्ता निवासी नौतनवां महाराजगंज, 34 वर्षीय प्रमोद सिंह निवासी मुंडेरवा, 38 वर्षीय मतीउल्लाह निवासी दुधारा जनपद संतकबीरनगर, 35 वर्षीय अनुपम आरती निवासी गांधीनगर, 36 वर्षीय सलाउद्दीन दुधारा संतकबीरनगर घायल हो गए।
20 वर्षीय संजय कुमार निवासी नकटीदेई बुजुर्ग थाना कप्तानगंज, 40 वर्षीय समसुद्दीन निवासी मोहन नगर दुधारासंतकबीरनगर, 50 वर्षीय रंजन लाल निवासी मेहदावल जनपद संतकबीरनगर, 40 वर्षीय संजू गुप्ता निवासी मेंहदावल और 30 वर्षीय मंगल निवासी बसखारी अंबेडकरनगर भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सौदागर राय ने बताया कि बाइक चालक संजय व बस चालक प्रमोद सिंह के अलावा बस यात्री मतीउल्लाह और अनुपम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।