{"_id":"6aad7d99241bbd12d50c74ab","slug":"eight-schools-running-with-borrowed-teachers-273-are-single-teacher-schools-basti-news-c-207-1-bst1006-167128-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: उधार के गुरुजी से चल रहे आठ विद्यालय, 273 एकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: उधार के गुरुजी से चल रहे आठ विद्यालय, 273 एकल
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 273 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप नहीं होने से इन विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। वहीं, आठ विद्यालय ऐसे हैं जहां शिक्षक नहीं होने के कारण दूसरे विद्यालयों से शिक्षकों को भेजकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में एक शिक्षक के लिए सभी कक्षाओं का संचालन करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
जनपद में कुल 2071 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1436 प्राथमिक, 301 कंपोजिट और 334 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें 217 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां केवल एक-एक शिक्षक तैनात है। इसके अलावा 56 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी है। अधिकांश विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग ने वर्ष 2025 में समायोजन की प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान कुछ शिक्षक न्यायालय चले गए जिसके बाद समायोजन प्रक्रिया पर रोक लग गई। इसके चलते एकल और शिक्षकविहीन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी। पिछले वर्ष समायोजन पर लगी रोक को हाईकोर्ट ने इस वर्ष हटा दिया। साथ ही विषयवार शिक्षकों के समायोजन के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने शिक्षकों के समायोजन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुल 190 शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई है। इन शिक्षकों को एकल और शिक्षकविहीन विद्यालयों में तैनाती दी जानी है।
विज्ञापन
फिलहाल समायोजन से संबंधित फाइल अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। अनुमोदन मिलने के बाद शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। विभाग के अनुसार, 190 शिक्षकों की तैनाती के बाद करीब 80 प्राथमिक विद्यालय एकल शिक्षक की श्रेणी से बाहर हो जाएंगे। वहीं, 56 एकल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है।
प्राथमिक में 30 और जूनियर में 35 छात्रों पर एक शिक्षक
परिषदीय विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात बनाए रखने के लिए मानक निर्धारित है। प्राथमिक विद्यालयों में 30 छात्रों पर एक शिक्षक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती का प्रावधान है। निर्धारित अनुपात के अनुसार शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से कई विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
190 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई है। विद्यालयों में इनकी तैनाती होने के बाद एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
- विनोद कुमार, प्रभारी बीएसए