फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight people became victims of food poisoning

Basti News: एक ही परिवार के आठ लोग हुए फुड प्वाइजनिंग के शिकार

Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Eight people became victims of food poisoning
महराजगंज। फुड प्वाइजनिंग से रविवार को परतावल ब्लाॅक के बड़हरा बरईपार के आठ लोग बीमार हो गए। सभी का इलाज सीएचसी परतावल में चल रहा है। पीड़ितों में एक तीन वर्षीय बच्ची समेत 50 वर्षीय पुरुष शामिल है। पीड़ितों को लगातार उल्टी-दस्त हो रहा है।
विज्ञापन

बड़हरा बरईपार निवासी अशोक के घर शनिवार की शाम को मछली बनी थी। परिवार में अशोक की पत्नी सिताबी 45, पुत्री रीमा 16, शिवानी 08, प्रियंका 09, शिवांगी 03, बेटा राजवीर 06, सूर्या 05 आदि सभी ने मछली खायी थी। रविवार सुबह सभी ने दूध का खोया खा लिया। कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी दस्त शुरू हो गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर दोपहर बाद सभी इलाज कराने सीएचसी परतावल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है। अधीक्षक डाॅ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि गर्मी की वजह से भोजन पचा नहीं जिसकी वजह से लोग बीमार हुए हैं। सभी की हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed