{"_id":"64ee46553dc753f79d04a496","slug":"education-asissment-test-basti-news-c-207-1-sgkp1003-3517-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय विद्यालयों में असिसमेंट टेस्ट 15 और 16 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय विद्यालयों में असिसमेंट टेस्ट 15 और 16 को
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में निपुण असिसमेंट टेस्ट 15 और 16 सितंबर को होगा। टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया जाएगा। कक्षा एक से तीन का टेस्ट 15 सितंबर और कक्षा चार से आठ तक का टेस्ट 16 सितंबर को होगा। कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चे शामिल होंगे।
जिले में 1747 प्राथमिक, 639 उच्च प्राथमिक और 319 संविलियन और 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के सभी बच्चों का सरल एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य व लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन कराए जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है। निपुण असिसमेंट टेस्ट ओएमआर शीट पर होगा। कक्षा एक से 5 तक के बच्चों का गणित व भाषा और कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों का गणित व विज्ञान का टेस्ट हाेगा। टेस्ट का समय एक घंटा 30 मिनट रहेगा। कक्षा 1 से 3 के बच्चों के लिए प्रति पांच बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कक्षा 4 से 8 के प्रत्येक बच्चे के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।
डीसी प्रशिक्षण सुनील तिवारी ने बताया जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में निपुण असिसमेंट टेस्ट का कार्यक्रम आ गया है। कक्षा एक से तीन का 15 सितंबर और कक्षा 4 से 8 तक का टेस्ट 16 सितंबर को होना है।