फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   during aatal asthi kalash yatra boat fell in kuano

अटल अस्थि विसर्जन से पहले नाव पलटी, 15 लोग नदी में गिरे

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
basti
basti Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
during aatal asthi kalash yatra boat fell in kuano
कुआनो में पलटी नाव। - फोटो : amar ujala
बस्ती। कुआनो नदी में शनिवार को अटल अस्थि विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। जिस नाव से अस्थि विसर्जन किया जाना था, शुरू में ही उस पर क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए। जिससे नाव चलने से पहले ही पलट गई। हालांकि किनारे ही नाव पलटने के चलते जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाव में प्रदेश के एक राज्यमंत्री, सांसद, पांच विधायक और डीएम-एसपी भी सवार थे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश कुआनो के अमहट तट पर शनिवार शाम करीब छह बजे सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के बाद विसर्जित किया जाना था। नाव से कुआनो की बीच धारा में विर्सजन के लिए पूर्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी, सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन अस्थि कलश लेकर नाव पर चढ़े। इनके बाद चार विधायक रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, अजय सिंह और संजय प्रताप जायसवाल, वरिष्ठ नेता अजय सिंह गौतम, हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी, नपा चेयरमैन के पति पुष्कर मिश्रा आदि सवार हुए। डीएम डॉ. राजेशखर, एसपी दिलीप भी नाव पर खड़े हो गए। कई अन्य कार्यकर्ताओं के आने से अचानक नाव बंधे की तरफ पलट गई। जिससे सभी पानी में गिर पड़े। हालांकि घाट पर खड़े लोगों ने तत्काल सभी को बाहर सुरक्षित निकाला। हादसे के बाद सांसद हरीश द्विवेदी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, राज्यमंत्री सुरेश पासी, सांसद हरीश द्विवेदी, पवन कसौधन ने अस्थि कलश विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed