फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Duplicate liquid urea manufacturing material seized in Parshurampur

Basti News: परशुरामपुर में पकड़ा गया डुप्लिकेट लिक्विड यूरिया बनाने का सामान

Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Duplicate liquid urea manufacturing material seized in Parshurampur
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नेदुला गांव में बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट डीईएफ यूरिया (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड) बनाने की सामग्री पकड़ी गई है। आईपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी प्रोटेक्ट टीकेश्वरनाथ झा ने छापेमारी कर इस खेल का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परशुरामपुर क्षेत्र में नकली डीईएफ यूरिया तैयार करने का यह दूसरा बड़ा मामला पकड़ में आया है। जांच अधिकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से टाटा मोटर्स की प्रिंट वाली नकली डीईएफ यूरिया की 136 बाल्टी, ढक्कन 200 पीस, नकली लिक्विड से भरी हुई बाल्टी तीन पीस और एक हजार लीटर की डीईएफ लिक्विड की टंकी और एक अदद नकली बाल्टी बरामद की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने आरोप लगाया है कि नकली डीईएफ यूरिया तैयार करके बाजार में खपाया जा रहा था। इससे कंपनी की साख घट रही है। आम ग्राहक लोगो आदि देखने के बाद नकली यूरिया को टाटा कंपनी का समझकर उपयोग में लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नेदुला गांव के रहने वाले दीपक पांडेय, अंकित पांडेय और नथऊपुर गांव निवासी आदित्य त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इसके पहले भी इस थाना क्षेत्र में नकली डीईएफ यूरिया की फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed