{"_id":"6866e513f9bf8df782020465","slug":"due-to-the-block-jansadharan-express-stood-at-babhanan-for-two-hours-basti-news-c-207-1-bst1004-139450-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ब्लॉक के चलते बभनान में पौने दो घंटे खड़ी रही जनसाधारण एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ब्लॉक के चलते बभनान में पौने दो घंटे खड़ी रही जनसाधारण एक्सप्रेस
Fri, 04 Jul 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बभनान(बस्ती)। गोंडा-बस्ती के बीच लखपत नगर रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी के रख-रखाव व मरम्मत कार्य के चलते रेल प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को ब्लॉक लिया गया था। इसके चलते बभनान स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन लगभग पौने दो घंटे खड़ी रही। इस दौरान गर्मी की चलती यात्री काफी परेशान नजर आए।
पूर्वोत्तर रेलवे के करनैलगंज-घाघरा घाट स्टेशन के बीच तीसरी लाइन पर हो रहे कमीशनिंग कार्य के चलते लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनें बभनान रेलवे स्टेशन पर चार से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को ट्रेन के इंतजार में घंटों रेलवे स्टेशन पर बिताना पड़ा। बभनान से रन थ्रू जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग 2.44 बजे बभनान स्टेशन पर पहुंची और पौने दो घंटे के बाद करीब 4:30 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरसात के चलते कुछ छोटे रेलवे स्टेशनों पर ब्लॉक व रेल मरम्मत के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते कुछ ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। एक-दो दिन में सब सामान्य हो जाएगा और सभी ट्रेनें स्पीड से चलने लगेंगी।