फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   due to rate farmers ont reachiing at wheat buying centers

भाव चढ़ने के फेर में गेहूं नहीं ला रहे बड़े काश्तकार

Wed, 19 Jun 2019 12:25 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
due to rate farmers ont reachiing at wheat buying centers
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
बस्ती। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना में गेहूं खरीद सप्ताह भर और चलेगी। हालांकि, खरीद करीब-करीब बंद हो चुुकी है। इसका कारण है कि बड़े काश्तकारों ने गेहूं को डंप कर लिया है, जबकि सीमांत किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में खरीद का ग्राफ 55996 एमटी पर ठहर गया है। 
विज्ञापन

गेहूं खरीद की तिथि 15 जून से बढ़ाकर शासन ने 25 जून कर दी है। इधर खरीद की तिथि बढ़ी उधर बाजार में गेहूं का मूल्य बढ़ गया है। इसके चलते किसान क्रय केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। नतीजतन खरीद का ग्राफ ठहर गया है। अधिकारियों की मानें तो लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 67 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो पाई है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि बड़े काश्तकार अब गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं। वह अब भी बाजार भाव बढ़ने के इंतजार में हैं। 
विज्ञापन

इधर, खरीद की तिथि बढ़ने से सहकारी समितियों के सचिव परेशान नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि खरीद की तिथि तो बढ़ा दी गई। लेकिन डिलेवरी की तिथि नहीं बढ़ाई गई है। सचिवों का तर्क है कि 30 जून तक डिलेवरी दी जानी है। इसके बाद उनके गेहूं पर एक प्रतिशत नमी काटी जाती है। ऐसे में उनके लिए बड़ा संकट होगा। समितियों पर अब भी गेहूं आ रहा है। उनके केंद्रों पर भंडारण के लिए गेहूं पड़ा है। 25 जून तक खरीद की डिलेवरी 30 जून तक नहीं हो सकेगी। ऐसे में एक प्रतिशत नमी का नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने कहा कि खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। बाजार भाव बढ़ने के कारण काश्तकार गेहूं केंद्रों पर नहीं लेकर आ रहे हैं। बड़े काश्तकारों ने तो गेहूं डंप कर लिया है। वे बाजार को और चढ़ने के इंतजार में हैं। रही डिलेवरी की बात तो मंडी स्थल पर भंडारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed