{"_id":"6071e80a8ebc3ee646387786","slug":"drunk-intoxicated-animal-and-looted-with-animal-wealth-dissemination-officer-basti-news-gkp3915665165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पेय पिलाकर पशु धन प्रसार अधिकारी के साथ लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पेय पिलाकर पशु धन प्रसार अधिकारी के साथ लूट
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। जिले के गौर थाना क्षेत्र के तिंछवा गांव निवासी पशु धन प्रसार अधिकारी के साथ छावनी थाना क्षेत्र में नशीला पेय पिलाकर लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने छावनी पुलिस को तहरीर दी है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजेश ने बताया कि वह बाराबंकी जिले में भिटरिया के पास बनी कोडर पशु चिकित्सालय पर पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की शाम ड्यूटी से घर आने के लिए मियां का पुरवा से निजी बस में बैठे। बस से अयोध्या जिले के देवकाली मोड़ के पास उतर गए। चूंकि संबंधित बस को वहां से अंबेडकरनगर जाना था। यहीं पर कार सवार दो लोग मिले और बस्ती जाने का रास्ता पूछा। राजेश ने रास्ता बताया और स्वयं भी बस्ती जाने की बात कही। दोनों युवकों ने उन्हें पीछे वाली सीट पर बैठा लिया। अयोध्या पुल के पास पहुंचे और एक युवक बाहर जाकर गुटखा और कोल्डड्रिंक लेकर आया। उन्होंने मना किया तो दबाव बनाकर उन्हें कोल्डड्रिंक पिला दिया।
थोड़ी देर बाद राजेश अचेत हो गए। इसके बाद उन्हें छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत के पास सड़क किनारे अचेत पाया गया। उनके पास मौजूद पेपर, दो एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, अंगूठी, छह हजार नकद रुपये दोनों लूट ले गए। होश आने पर घटना की जानकारी हुई तो राजेश को पुलिस ने विक्रमजोत स्थित सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। परिजन देर रात अयोध्या अस्पताल पहुंचे।