{"_id":"60f9b1bc8ebc3e6da0445731","slug":"driver-khalasi-serious-due-to-overturning-of-dcm-basti-news-gkp4028313111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लदी डीसीएम पलटी, खलासी चालक गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लदी डीसीएम पलटी, खलासी चालक गम्भीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीएम पलटने से चालक, खलासी गंभीर
डीसीएम पलटने से सड़क पर बिखर गया आम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। लखनऊ से गोरखपुर आम लादकर जा रही डीसीएम हाईवे पर महराजगंज में बुधवार देर रात पलट गई। जिससे डीसीएम चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डीसीएम पलटने के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया। रात दो बजे जैसे ही डीसीएम कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महराजगंज फ्लाईओवर पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। चालक दिनेश कुमार 45 वर्ष और खलासी आकाश (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। महराजगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र शाही और एनएचएआई की टीम ने बताया कि केबिन में फंसे चालक खलासी को बाहर निकालकर सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। डीसीएम के पलटने से सड़क पर आम बिखर गया और काफी नुकसान हुआ। घटना के बाद कुछ देर तक हाइवे जाम हो गया।