फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. Anil, Deputy Principal of Medical College

Basti News: डाॅ. अनिल मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य

Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anil, Deputy Principal of Medical College
बस्ती। मेडिकल कालेज बस्ती में ओएसडी प्रधानाचार्य का कार्य देख रहे अनिल यादव को शासन स्तर से उप प्रधानाचार्य नामित किया गया है। अब वह प्रधानाचार्य के कार्यों में सहयोग करेंगे। वर्तमान में वह महत्वपूर्ण कार्यों के नोडल अधिकारी भी हैं।
विज्ञापन

शासन ने राजकीय व स्वशासी राज्य चिकित्सा मेडिकल कालेज में उप प्रधानाचार्य नामित किए जाने का निर्णय लिया। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। इसमें प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, दो विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण शामिल थे।
विज्ञापन

अप्रैल में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के कक्ष में साक्षात्कार हुआ। मेडिकल कालेज बस्ती में तैनात डेंटस्ट्री विभागध्यक्ष अनिल यादव शामिल हुए। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल कालेज में प्रशासन स्तर से भी लगे हैं। समय-समय पर शासन व महानिदेशालय स्तर पर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया जाता है। निर्माण कार्य की समीक्षा एवं हैंडओवर कार्य के लिए कालेज प्रशासन ने दायित्व दिया था। कोविड के दौरान भी बेहतर कार्य किया। जनपद स्तर पर आयोजित प्रशासनिक बैठक में प्रतिभाग करते हैं। वहीं वर्तमान में कई कार्यों के नोडल अधिकारी हैं। जैसे निर्माण कार्य व कोर्ट केस, आउटसोर्सिंग सर्विसेज व स्टोर चार्ज सहित अन्य कार्यों की जिम्मेदारी है। उसके बाद शासन स्तर से इनका चयन उप प्रधानाचार्य के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed