फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dowry harassment case against five in-laws

Basti News: पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 18 Oct 2023 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against five in-laws
पैकोलिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चिकनी गांव की एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और पिटाई करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिकनी गांव की निवासी प्रियंका वर्मा पुत्री स्व. दुर्गा प्रसाद वर्मा ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व कठौतिया सांवडीह गांव के रामसजीवन वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा के साथ हुई थी। ससुराल में कुछ दिन ठीक से व्यतीत होने के बाद ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज के लिए पति राम सजीवन वर्मा, ससुर बृजलाल वर्मा, सास शीला देवी, ननद संगीता देवी और पूजा देवी आउ दिन प्रताड़ित करने लगीं। करीब दस दिन पहले अपशब्द कहते हुए पिटाई करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed