फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Double engine government connecting talent with technology

टैंलेंट को टेक्नोलॉजी से जोड़ रही डबल इंजन की सरकार : योगी

Fri, 05 May 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 05 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Double engine government connecting talent with technology
 जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी।
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार टैलेंट को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने के लिए युवाओं को टैबलेट बांट रही है। इसके लिए 36 सौ करोड़ रुपये का इंतजाम अलग से किया गया है। वह बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर काॅलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम योगी ने पिछली सरकारों का निशाने पर रखा। कहा कि पूर्व की सरकारों ने समाज को बांटने का काम किया। कभी जाति तो कभी धर्म के नाम पर समाज को एकजुट नहीं होने दिया। इसका खामियाजा देश, प्रदेश और बस्ती जनपद ने भी भुगता, मगर 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद भारत को वैश्विक नेता और प्रधानमंत्री को संकट मोचक के रूप में देखा जाने लगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले एक पार्टी विशेष के लोगों के हाथ में तमंचे होते थे। वे व्यापारियों, उद्योगपतियों से वसूली करते थे। आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं, दो करोड़ युवाओं के हाथ में टैबलेट है। आज किसी से कोई वसूली नहीं करता है। व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाकर 10 लाख तक का बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पटरी व्यवसायियों को 10 हजार रुपये के ऋण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में विकास कार्य कर रही है। इसे तीन गुना बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर निकायों में सरकार बनानी है। अध्यक्ष के साथ पार्षदों को भी जिताना है। ताकि ट्रिपल इंजन की सरकार विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ा सके। यह सभी जीतकर आएंगे तो मजबूत बोर्ड तैयार होगा। कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मगर इस पैसे का सही उपयोग केवल डबल इंजन की सरकार कर सकती है। मुख्यमंत्री ने प्रत्याशियों का जनसमूह से परिचय कराते हुए कहा कि इन सभी को भारी मतों से विजयी बनाना है।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम मेंसांसद हरीश द्विवेदी, जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, संगठन के जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, अनूप खरे, सीमा खरे, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, सीपी शुक्ला, रवि सोनकर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed