{"_id":"6aac3d079a4ae01a2f0b964c","slug":"donation-box-stolen-from-shanaishwar-temple-four-juvenile-delinquents-apprehended-basti-news-c-207-1-bst1001-167070-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शनैश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, चार बाल अपचारी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शनैश्वर मंदिर से दानपात्र चोरी, चार बाल अपचारी पकड़े
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में रौता पुलिस बूथ के बगल स्थित श्री शनैश्वर मंदिर से मंगलवार रात दानपात्र चोरी हो गया। मंदिर की ग्रिल तोड़कर हुई चोरी की सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और 24 घंटे के भीतर चार बाल अपचारियों को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी किया गया दानपात्र और 1200 रुपये बरामद हुए हैं।
मंदिर के संस्थापक एवं हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चार युवक दानपात्र ले जाते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी पहचान कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में सभी के बाल अपचारी होने की जानकारी सामने आई।
पुलिस के अनुसार, बाल अपचारियों के पास से चोरी का दानपात्र और 1200 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दानपात्र से मिले करीब दो हजार रुपये में से अधिकांश खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस बूथ के पास चोरी से उठे सवाल
रौता पुलिस बूथ के ठीक बगल मंदिर में चोरी की घटना चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पुलिस बूथ के पास स्थित मंदिर सुरक्षित नहीं है तो शहर के दूर-दराज के मोहल्लों और कॉलोनियों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। पकड़े गए बाल अपचारियों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।