{"_id":"660da78ea618426dfd0fae24","slug":"doctor-accused-of-rape-acquitted-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114232-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर बरी
Thu, 04 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम विजय कुमार कटियार की अदालत ने दुष्कर्म के मामले के आरोपी डॉ. सिद्धार्थशंकर सिन्हा को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कैली अस्पताल का है।
लखनऊ की एक महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर ओपेक चिकित्सालय कैली के तीन डॉक्टरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसपी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। विवेचना के बाद आरोपी डॉ. सिद्धार्थ के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल हुआ। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, आरव भट्ट ने अदालत को डॉक्टरों के निर्दोष होने के अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायाधीश ने इस मामले साक्ष्यों के अवलोकन के बाद डाॅ. सिद्धार्थ शंकर को दोषमुक्त करार दिया है। संवाद