फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Do not take corona virus lightly

हल्के में न ले कोरोना वायरस को

Sat, 20 Jun 2020 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Do not take corona virus lightly
मंडलायुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अफसर। - फोटो : BASTI
‘हल्के में न लें कोरोना वायरस को’
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अफसर डॉ. राजशेखर ने कहा कि कोरोना वायरस का असर अभी कम नहीं हुआ है। कोई भी नागरिक इसे हल्के में न ले। घर से बाहर निकलने पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
मंडलायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में नोडल अफसर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही एकमात्र उपाय है। पिछले पांच दिनों में उन्होंने जिले के अस्पतालों का निरीक्षण किया। कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार व्यवस्था ठीक है, लेकिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। केवल मास्क का प्रयोग करने से वायरस का खतरा 40 प्रतिशत कम हो जाता है। यदि मास्क नहीं है तो रुमाल या गमछा का प्रयोग करें। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने क्लीनिक के सामने लाउडस्पीकर से कोरोना प्रोटोकाल के बारे में लोगों को जागरूक करें। अस्पतालों में एक तीमारदार को रहने की अनुमति दें और उसका भी टेस्ट कराएं।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका और नगर पंचायत कोरोना वायरस से रोकथाम एवं बचाव के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे रात में नौ से सुबह पांच बजे तक के कर्फ्यू का अनुपालन कराएं। प्रोटोकाल तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीजीआई लखनऊ के न्यूरो सर्जन डॉ. अवधेश जायसवाल ने बताया कि नर्सिंग होम सामान्य एवं इमरजेंसी दोनों प्रकार के ऑपरेशन कर सकते हैं, लेकिन कड़ाई से प्रोटोकाल का पालन करना होगा। कहा कि जिले में 41 निजी अस्पतालों को संचालन की अनुमति दी गई है। इन अस्पतालों को भी ट्रूनेट मशीन लगाने के बारे में सोचना चाहिए। बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, आईएमए के डॉ. अनिल श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. बीपी त्रिपाठी, डॉ. पीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed