फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM upset over slow progress of construction of office buildings of Nagar Panchayats

Basti News: नगरपंचायतों के कार्यालय भवनों के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

Thu, 11 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM upset over slow progress of construction of office buildings of Nagar Panchayats
बस्ती। गायघाट, कप्तानगंज, नगरबाजार, मुण्डेरवा, गनेशपुर नगरपंचायतों के कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम अंद्रा वामसी ने असंतोष व्यक्त किया है। डीएम ने कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रूपये से अधिक धनराशि के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए पुलिस आवास निगम के अधिशासी अभियंता तथा अवर अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। डिप्टी कलक्ट्रर सत्येंद्र सिंह को निर्देशित किया कि पुलिस कार्यालय में निर्माण होने वाले इंटेलिजेंस ऑफिस, रानीजोत कला में बाउंड्रीवाल के भूमि संबंधी प्रकरण का निस्तारण कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

समीक्षा में उन्होंने पाया कि कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कार्य पूर्ण होने के बाद उपभोग प्रमाण पत्र विभागों को भेजा गया है। लेकिन अवशेष किश्त की धनराशि अभी तक निर्गत नही की गई है। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया है कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय प्रगति में भी तेजी लाएं। समय से पूर्ण परियोजनाओं को विभाग को हस्तांतरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन डीएसटीओ ईशा शर्मा ने किया। इसमें सीडीओ जयदेव सीएस, सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, अवधेश कुमार, बाढ़ के दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed