फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm send 20.86 lacs for kerala

केरल आपदा पीड़ितों खातिर 20.86 लाख मदद

Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM IST
basti
basti Updated Fri, 14 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
dm send 20.86 lacs for kerala
चेक भेजते डीएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती। केरल बाढ़ आपदा पीड़ितों को जिले से 20.86 लाख की मदद भेजी जा चुकी है। जिला प्रशासन ने केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में यह रकम भेजी। बृहस्पतिवार शाम डीएम डॉ. राजशेखर ने विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जुटाई गई यह धनराशि सरकारी कर्मचारियों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अलावा अन्य संस्थाओं की भागीदारी से जुटाई गई है। विभिन्न विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन संग्रहीत करके डीएम को भेजा है। 13 लाख से अधिक सहायता राशि राजस्व कर्मी अकेले जुटाकर आरटीजीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा चुका है, जिसकी डीएम ने सराहना की। शेष 07 लाख 86 हजार रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट बनाकर अब मुख्यमंत्री कोष में भेजा जा रहा है। डीएम का कहना है कि उनका प्रयास ज्यादा से ज्यादा सहायता पहुंचाने की है। ताकि पीड़ितों का जनजीवन दोबारा सामान्य हो सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed