फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM office, he came to self-immolation

आत्मदाह करने डीएम दफ्तर पहुंचा शख्स

Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 28 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM office, he came to self-immolation
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
आत्मदाह करने से रोकने के लिए जिस व्यक्ति को पुलिस छह दिनों से तलाश कर रही थी, वह व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर आत्मदाह करने डीएम कार्यालय पहुंच गया। केरोसिन आयल डालकर जैसे ही वह आग लगाने जा रहा था, पुलिस ने धर दबोचा। 151 में चालान कर उसे 10 दिन के लिए जेल भेज दिया। इस घटना से कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी मची रही। यह व्यक्ति इसी मामले में 15 मार्च 2015 में इसी स्थान पर तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। मामला थाना मुंडेरवा के ग्राम पिपरा शुमाली का है। 
विज्ञापन

थाना मुंडेरवा के पिपरा शुमाली निवासी रामशब्द ने 22 अक्टूबर 2016 को प्रशासन को एक पत्र दिया था। इसमें तालाब पर से कब्जा न हटाने की स्थित में 28 अक्टूबर को डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी थी। पत्र मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। आत्मदाह करने से रोकने के लिए एसडीएम ने तहसीलदार को पत्र लिखा इसमें आत्मदाह रोकने के लिए मामले का निस्तारण करने को कहा।  सीओ रूधौली और सीओ सदर को भी जानकारी देते हुए उनसे कार्रवाई करने को कहा। साथ थाना मुंडेरवा से कहा कि आत्मदाह करने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जाए, किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसओ को रामशब्द के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। प्रभारी कोतवाली को भी मय फोर्स के साथ मौके पर रहने को लिखा गया। इतने सारे दिशा निर्देशों को थत्ता बताकर रामशब्द शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे केरोसिन का डिब्बा लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा, उस समय डीएम किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। रामशब्द ने आराम से केरोसिन आयल का डिब्बा खोला और सारा तेल अपने शरीर पर डाल दिया, प्रत्यक्षियों के मुताबिक जैसे ही माचिस निकालकर आग लगाने जा रहा था, कोतवाल मय फोर्स पहुंच गए और उसे अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अगर वह मौके पर नहीं पहुंचे होते तो आग लगाने में सफल हो जाता। बताया कि रामशब्द का 151 में चालान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए इसकी सूचना एसओ मुंडेरवा को भी दी गई। एसओ मुंडेरवा संजय सिंह ने बताया कि आज ही उन्होंने ज्वाइन किया है। बताया कि रामशब्द को 10 दिन के लिए जेल दिया गया। बताया कि रामशब्द पिछले तीन दिन से गांव फरार था। 
विज्ञापन

एक बार और आत्मदाह करने का किया था प्रयास
बस्ती। तालाब पर से कब्जा न हटाने और कब्जेदारों के विरुद्ध कार्रवाई न करने को लेकर रामशब्द 15 मार्च 2015 को ठीक इसी तरह केरोसिन लेकर आत्मदाह करने डीएम पहुंचा था, शरीर पर तेल भी डाल दिया था, मगर आग लगाने से पहले एलआईयू के लोगों ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया था। बाद में पुलिस ने उसे छोड़कर दिया। बताया जाता है कि अगर उसी समय पुलिस कार्रवाई कर देती तो वह पुन: आत्मदाह करने का प्रयास नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशब्द पर लग चुका है 2.24 लाख का जुर्माना
 हल्का लेखपाल नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि जिस तालाब पर से कब्जा हटाने को लेकर आत्मदाह करने का प्रयास रामशब्द कर रहा है, असल में वह कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कर रहा है। बताया कि रामशब्द ने खुद तालाब पर कब्जा कर रखा है। इसकी कई बार पैमाईश और जांच भी चुकी है। बताया कि तहसीलदार ने इस व्यक्ति पर कब्जा करने के आरोप में दो लाख 24 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा चुके हैं। जुर्माने की रकम अभी जमा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed