{"_id":"6b08a2d5c2f5f7897e037f12","slug":"raised-awareness-among-women-regarding-safety-basti-news-c-207-1-bst1005-172774-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
अमहट क्षेत्र में बालिकाओं को जागरूक करती मिशन शक्ति टीम स्रोत पुलिस
बस्ती। मिशन शक्ति 6.0 के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाकर महिलाओं को शासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
एएसपी श्यामकांत ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम ने अमहट घाट स्थित स्कूल और पुराना डाकखाना चौकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड और मिशन शक्ति टीम ने रुधौली क्षेत्र के इंटर कॉलेज, रुधौली बाजार और समय माता मंदिर में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने जिला अस्पताल, कटेश्वर पार्क और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
इसी क्रम में रुधौली थाना प्रभारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और टीम ने ग्राम भीतेहरा बस्ती में महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया। उन्हें 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108 और 102 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय समझाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी तरह के अपराध या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इसके अलावा कप्तानगंज क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को टीम ने पंपलेट के जरिये जागरूक किया। बालिकाओं को मुसीबत में कैसे हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें इसकी जानकारी दी गई।