Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pulses turn costlier during the wedding season, upsetting kitchen budgets

Basti News: सहालग में महंगी हुई दाल, रसोई का बजट बिगड़ा

Fri, 27 Nov 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pulses turn costlier during the wedding season, upsetting kitchen budgets
बस्ती। सहालग के सीजन में शादी-ब्याह और मांगलिक आयोजनों की तैयारियों के बीच दालों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का गणित बिगाड़ दिया है। मेहमानों की आवभगत से लेकर नियमित भोजन तक में इस्तेमाल होने वाली दालें अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बीते एक महीने में अरहर की दाल 40 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई है, जबकि चना, उड़द और मूंग के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सहालग में मांग बढ़ने के बीच थोक बाजार में कीमतें चढ़ने का असर खुदरा दुकानों तक पहुंच गया है। इससे शादी समारोहों के खानपान का बजट बढ़ने के साथ ही मध्यमवर्गीय परिवारों की घरेलू रसोई पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पुरानी बस्ती के थोक किराना कारोबारी विक्की के अनुसार, एक महीने पहले 120 रुपये किलो बिकने वाली अरहर की दाल अब 160 रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन

चने की दाल के दाम भी 90 से बढ़कर 105 रुपये और उड़द के 120 से 140 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। मूंग की दाल 110 से बढ़कर 120 रुपये किलो बिक रही है। गांधीनगर के कारोबारी जयकिशन का कहना है कि सीजन में मांग बढ़ने और आपूर्ति के मुकाबले उपलब्धता कम होने से कीमतों में तेजी आई है। त्योहारों के बाद भी बाजार में राहत नहीं मिली है। दालों की महंगाई का असर शादी-विवाह के आयोजनों के साथ सामान्य परिवारों की थाली पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहालग में सामूहिक भोज और मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वालों को अब पहले के मुकाबले अधिक खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, घरेलू बजट में दाल की खरीदारी के लिए ज्यादा रकम निकालनी पड़ रही है। माधुरी का कहना है कि घर की दूसरी जरूरतों के साथ अब दालें भी महंगी हो गई हैं। खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है और रसोई की अन्य जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। प्रीति के मुताबिक, प्रोटीन के लिए भोजन में दाल जरूरी है लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण अब इसकी खरीदारी भी बजट देखकर करनी पड़ रही है।
एक महीने में ऐसे बढ़े दालों के दाम
दाल एक माह पहले अब
अरहर 120 रुपये 160 रुपये
चना 80 रुपये 110 रुपये
उड़द 120 रुपये 140 रुपये
मूंग 110 रुपये 120 रुपये
चना दाल 90 रुपये 105 रुपये
नोट : थोक और फुटकर दुकानदारों से प्राप्त प्रति किलो के भाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed